Posts

Showing posts from January, 2022

छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी के समर्थन में ज्ञापन

Image
  कल्याणपुर तहसील मुख्यालय पर छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी के समर्थन में ज्ञापन देकर रोष जताया। अजयपालसिहं आराबा के नेतृत्व में कल्याणपुर तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया इस दौरान कल्याणपुर, दलवीरसिंह  नागाणा,नाथुसिहं भाटी, गुलाब सिंह,छगनपटेल, रविन्द्र सिंह नाथावत,अनिल सुनिल भारती,मनोहरसिहं एवं मनोहर सुथार डोली मौजूद रहें

मुमुक्षु सिद्धी विनायकिया का भव्य वरघोड़ा 3 फरवरी को

Image
 समदड़ी     म मुमुक्षु सिद्धी विनायकिया का भव्य वरघोड़ा 3 फरवरी को निकलेगा।                                    मुमुक्षु के समदड़ी निवास स्थान  को भव्य रूप से सजाया संवारा गया।                          विनायकिया परिवार की ओर से  समदड़ी में 3 फरवरी को वरघोडा धार्मिक कार्यक्रम तथा 4 से  जोधपुर रोहिट पाली आदि आस पास स्थलों पर दीक्षा अनुमोदनार्थ बहुमान किया जाएगा।                                                       जैन गौरव समिति प्रदेश महासचिव धनराज विनायकिया ने बताया संयम पथ की ओर अग्रसर मुमुक्षु सुश्रीसिद्धी विनायकिया  स्थानकवासी समुदाय राष्टसंत नरेश मुनि व गुरुवर्या  सत्यप्रभाश्रीजी आदि के सानिध्य में  हुबली में 21अप्रेल को भागवती दीक्षा ग्रहण को ...

बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई दो डंपर जब्त

Samdari समदड़ी क्षेत्र के कनाना गांव में अवैध बजरी खनन माफियाओं पर पुलिस नें कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे दो डंपर को जब्त किया है. बालोतरा डीवाईएसपी धनफुल मीणा ने बताया कि कनाना गांव लूनी नदी में अवैध बजरी खनन की सूचना मिलने पर समदड़ी थानाधिकारी दाऊद खान को फोन पर जानकारी दी. फिर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा. लूनी नदी में अवैध हो रहे बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए दो डंपर को जप्त किया. वहीं जेसीबी चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया, दोनों डंपरो को समदडी थाने में खड़ा करवा कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सूचना दी गई.  डीवाईएसपी ने मीडिया के माध्यम से कहां की इन अवैध बजरी माफियाओं का व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ होता है. जैसे ही कोई अधिकारी कार्रवाई के लिए जाता है तो उसकी जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के द्वारा सभी माफियाओं को दी जाती है.  वह अपने कारोबार को बंद कर मौके से फरार हो जाते हैं. वहीं बजरी माफियाओं को हिदायत देते हुए कहा कि अवैध बजरी खनन कर्ताओं की अब खैर नहीं है. वो अपना अवैध कारोबार बंद कर दें. नहीं तो अवैध खनन करने वालों की कमर तोड़ कर रख दी जाएगी.

शुद्ध के लिए युद्ध आवासीय कॉलोनी में संचालित हो रही चार मीट की दुकानों को नोटिस

Image
  शुद्ध के लिए युद्ध विशेष अभियान, आवासीय कॉलोनी में संचालित हो रही चार मीट की दुकानों को नोटिस, मिठाइयों की दुकानों से लिए  सैंपल,  खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा , चिकित्सा विभाग ,पुलिस की सयुक्त कार्रवाई,

समदड़ी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मियों का वाड़ा का नाम हुआ महेश नगर

Image
RIPORT-GOHTAM PARJPAT अब महेश नगर हॉल्ट के नाम से जाना जाएगा रेलवे स्टेशन,रेल्वे विभाग ने जारी किए आदेश,गांव का नाम भाजपा सरकार में बदला गया था

चौकी में नफरी के लिए जवानों की कमी क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए बनी चुनोती

Image
समदड़ी थाने की सावरड़ा चौकी क्षेत्र में दो जिलों पाली व जालौर की सीमा लगती है। सावरड़ा चौकी में 19 गांव आते हैं। जब तक समदड़ी थाने से जाप्ता पहुचता है तब तक अपराधी दूसरे जिलों की सीमा पार कर रफ्फुचक्कर हो जाते है,इसके बावजूद इस चौकी में एक ही जवान के भरोसे क्राइम रोकने का जिम्मा है। यह इलाका जिस्मफरोशी की गतिविधियों के चलते पहले से बदनाम है। चौकी से चंद किलोमीटर दूर ही कुछ महीने पहले खंडप एसबीआई बैंक में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूट की थी। पुलिस अब तक लूट का खुलासा नहीं कर पाई है। जिले के समदड़ी क्षेत्र में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इलाके में चोरी, लूट व डकैती की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस जवानों की कमी के चलते रात में गश्त कर नहीं पा रही है। सावरड़ा चौकी का क्षेत्र करीब 10 किलोमीटर का है। एक साथ दो जगह पर क्राइम होने पर एक जवान दो जगह पहुंच ही नहीं पाता है। ग्रामीणों के मुताबिक यहां जिस्मफरोशी का कारोबार फैला है, जिसके कारण मुख्य सड़क से परिवारिक लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। वही कही बार लूट मारपीट हत्या तक कि बड़ी घटनाएं हो चुकी है, संदिग्ध गतिविधि की ...