बालोतरा कांग्रेसजनों ने जिला अध्यक्ष फतेह खान के नेतृत्व में केंडल मार्च कर रोष जताया
बालोतरा
शहर के हनुवंत सराय के आगे जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष फतेह खान के नेतृत्व में द्वारा हाल ही में उत्तर प्रदेश के उन्वाव में भाजपा विधायक द्वारा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार में सलग्नता व जम्मू कश्मीर के कठुआ के रसाना गाँव में एक आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करते हुए निदयतापूर्वक गैंगरेप कर मौत के घाट उतार दिया गया उक्त मामले में भाजपा द्वारा आरोपियों के बचाव में खड़े होने के खिलाफ कांग्रेसजनों ने केंडल मार्च कर रोष जताया।
पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि यूपी के उन्वाव व जम्मू कश्मीर के कठुआ में मासूम बालिका के साथ बलात्कार की घटना दिल दहलाने वाली है कांग्रेस पार्टी इन घटनाओं से बहुत आहत व दुःखी है। यूपी में समाजवादी पार्टी के विधायक के बारे जोर शोर से प्रचार करने वाली भाजपा व उसके मुख्यमंत्री मोदी तथा देश के प्रधानमंत्री मोदी अब चुप क्यों है अपने आरोपी विधायक व बलात्कारियो के हमदर्द भाजपाई मंत्रियों की गिरफ्तारी व पार्टी से बर्खास्तगी क्यो नही करवाते है कांग्रेस पार्टी की मांग है कि मोदी इन घटनाओं की सार्वजनिक रुप से निंदा करे तथा अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की घटना में सलिप्तता तथा हमदर्दी के लिए देश से माफी मांग कर पीड़ित परिवारों को सांत्वना प्रदान कर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए।
सभा में उपस्थित नगर परिषद सभापति रतन खत्री, वरिष्ठ कांग्रेसी महन्त निर्मलदास महाराज, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, ब्लॉक महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया, युवा अध्यक्ष एजाज़ अली, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रामनिवास ग्वाला, सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव फिरोज खान, लोकसभा उपाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष नरेश ढ़ेलडिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेंद्र कड़वासरा, उप सभापति राधेश्याम माली, सुमित्रा चौधरी, पार्षद चम्पालाल सुंदेशा, श्रवण माली, नरसिंग प्रजापत, धनराज घांसी, पंकज नाहर, युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव रामेश्वर प्रजापत, पूर्व सरपंच कुंपाराम पंवार, प्रह्लाद धतरवाल, पेंशनर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जैसल सिंह खारवाल, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पाबुलाल भाटी, मोतीराम गोदारा, दिलीप माली, एनएसयूआई जिला सचिव प्रेम पंवार, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव विनोद चौधरी, सचिव सलीम खिलेरी, विकास कोठारी, यासीन सुमरो, एजाज़ चड़वा, कुंदन सिंह तिलवाड़ा, रघु प्रजापत, रविन्द्र जाटोल, जान मोहम्मद तेली, फारूक सुमरो, धीरज सुंदेशा, छात्र नेता गिरधारी चौधरी, मनोज चौधरी, गोपाल, अब्दुल रहीम, देव प्रजापत, खुशाल, दिलीप तीरगर, ओमप्रकाश प्रजापत, रमजान सिंधी, भरत गहलोत, प्रवीण टाक, रमेश माली, मनीष गोदारा, हनीफ खान मेहर, शकूर थोब, अर्जुन सिंह इटवाया सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment