*युवा संगठन द्वारा प्यासे पंछियों के लिए शीतल मिट्टी जल पात्र वितरण अभियान का शुभारंभ*
_पक्षियों की रक्षा पर्यावरण की सुरक्षा सेवा और पुण्य का काम-_ *सांखला*
समदड़ी, युवा संगठन समदड़ी सिवाना क्षेत्र द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए प्यासे मूक पंछीयो के लिए परिण्डा अभियान का शुभारंभ किया गया।
संगठन के सचिव जगदीश सिंह रावल ने बताया कि दाने पानी की तलाश मैं भटकने वाले पक्षियों के आहार और पानी के लिए युवा संगठन ने निशुल्क परिण्डे वितरण की मुहिम चलायी है।
युवा संगठन समदडी के युवाओं ने बेज़ुबान पक्षियों के लिए *निशुल्क परिण्डे वितरण का अभियान* चलाया हैं इस अभियान के तहत मिट्टी से बने शीतल जल पात्र उचित स्थान पर लगाने एवं उनमें नित्य जलापूर्ति बनी रहे इस हेतु आम जन में जागरुकता सन्देश के साथ स्वैच्छिक संकल्प पत्र भी लिया जाएगा।
इस अभियान के शुभारंभ पर संगठन के अध्यक्ष सन्दीप साँखला एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नीम्बडी बालाजी मन्दिर व समदड़ी स्टेशन पर परिण्डे बांधे एवं सेवाभावियों को जल पात्र विवरण किये।
सांखला ने आम जन को जागरुकता सन्देश देते हुए बताया कि जल ही जीवन है, इसके बिना प्राण संभव नहीं है दिनोंदिन बढ़ती गर्मी के चलते आज बेजुबान पशु-पक्षियों के समक्ष दाना और पानी की समस्या आ गई है, हम इंसानों को भूख और प्यास की तड़प व्याकुल कर देती है, तब यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेजुबान पशु-पक्षियों की क्या हालत होती होगी आम जन से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के चार महीने हम उनके लिए अपने घर, कार्यस्थल और आसपास दाना-पानी की व्यवस्था कर दें तो मूक पक्षियों का जीवन बचेगा और हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा इससे बड़ा पुण्य और सेवा का कोई दूसरा काम नहीं होगा।
इस अवसर पर अनिरुद्ध सिंह, ओम प्रकाश कण्डोला, भंवर लाल सैन, मदन गीरी गोस्वामी, नरपत सिंह वाघेला, महेश चन्द्र लौहार, फारूक, पंकज रावल, गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment