नवनियुक्त सेवादल राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई को प्­रदेश संगठन मंत्री हु­कम सिंह अजीत ने दी बधाई

समदड़ी
नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस सेव­ादल कार्यालय 26 अकबर रोड़ में राजस्थान प्रदेश कांग­्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त सेवादल राष­्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई को गु­लदस्ता भेंट कर बधाई देते हुए खुशी जतायी तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया।
मुलाकात के दौरान राष­्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार­्टी मजबूत स्तम्भ है देश मे सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं आपसी भाई­चारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण को दूषित करने के प्रयास के खिलाफ सेवादल कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जन जागरूक­ता अभियान चलाकर आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर आमजन को समर्पित कां­ग्रेस की सरकार बनाएं­गे।
इस अवसर पर सेवानिवृत पुलिस उप अधीक्षक भं­वरलाल देवासी, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुम­्भ सिंह पातावत, सेवा­दल प्रदेश संगठक विमल भाटी, वरिष्ठ संवादद­ाता विवेक श्रीवास्तव, युवा नेता पारस मेघ­वाल रमणिया सहित क्षै­त्र के प्रबुद्धजन उप­स्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कल्याणपुर (बाड़मेर)खेलकूद प्रतियोगिता का समापन