कांग्रेस के 84वें महाअधिवेशन हुकम सिंह अजीत ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व
।*
समदड़ी
इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के दो दिवसीय 84 वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा झंडारोहण किया गया।कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र जोशी के नेतृत्व एवं प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन से महाअधिवेशन में झण्डारोहण समारोह में देशभर से चयनित एवं प्रक्षिक्षित सेवादल पदाधिकारीयों की टुकड़ी ने वन्दे मातरम, झण्डा गीत एवं राष्ट्रगान का गायन कर उत्कर्ष प्रदर्शन किया गया, जिसमे बाड़मेर जिले से कांग्रेस कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने प्रदेश से प्रतिनिधित्व किया।
झंडारोहण समारोह में संचालन समिति अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, महासचिव डॉ सीपी जोशी, महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे, सचिव एवं सहप्रभारी विवेक बंसल, सचिव हरीश चौधरी सहित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारी, समस्त प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।
सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने बताया कि दो दिवसीय कांग्रेस महाअधिवेशन में प्रियंका गांधी एवं सोनिया गांधी जी के राजनीतिक सलाहकार राज्य सभा सांसद अहमद पटेल के निर्देशन व सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र जोशी के नेतृत्व में वीवीआईपी क्षैत्र में व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी को भी बखूबी से निभाने का अवसर मिला साथ ही देशभर से आए राजनीतिक हस्तियों विशेषकर प्रियंका गांधी से देश मे वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य एवं आखिरी लाइन में खड़े आम कार्यकर्ता को प्रतिनिधित्व विषय पर सारगर्भित चर्चा एवं संवाद स्थापित करने का अविस्मरणीय अवसर मिला।
महाअधिवेशन में कांग्रेस पार्टी का देश के नवनिर्माण एवं सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने में योगदान विषय पर सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विषयों पर वक्ताओं ने सारगर्भित मुद्दों को मंच पर रखा तथा स्वतन्त्र भारत को अखण्डता की माला में पिरोकर रखने में देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के त्याग बलिदान के गौरवशाली इतिहास को आज के युवा पीढ़ी तक कांग्रेस की परिपाटी, नीति रीति, सिद्धान्तों को पहुँचाने की आवश्यकता बताई।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओजपूर्ण शब्दों में जिस प्रकार कांग्रेस के विस्तृत स्वरूप का वर्णन किया, अनुकरणीय है। यह सच है कि भाजपा का उद्देश्य सदैव निजहित रहा और कांग्रेस का राष्ट्र हित। तभी तो कांग्रेस ने कभी व्यक्ति विशेष के विषय में ना सोचकर सम्पूर्ण देशहित को प्राथमिकता दी है।
अधिवेशन में तमाम वरिष्ठ नेतागण के सैद्धान्तिक व बेहतरीन उद्बोधन से समझने का अवसर मिला।

Comments
Post a Comment