पचपदरा मे राष्ट्रीय करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार व गुजरात प्रदेश अध्यक्ष राज शेखावत का किया भव्य स्वागत
पचपदरा
भियाड़ में आयोजित सर्वजातीय महासम्मेलन में भाग लेने जा रहे
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार व गुजरात प्रदेश अध्यक्ष राज शेखावत का पचपदरा में राष्ट्रीय करणी सेना बालोतरा जिला अध्यक्ष शम्भूसिहं पिण्डारण के नेतृत्व द्वारा पचपदरा के भवरिया होटल में भव्य स्वागत किया गया
करणी सेना के नरपतसिंह उमरलाई ने बताया कि राष्ट्रीय करणी सेना बालोतरा द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की गई जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए पूरे भारत के हिन्दुओ के साथ खिलवाड़ किया गया राष्ट्रीय करणी सेना ने सुप्रीमो सुखदेवसिंह गोगामेड़ी के नेतृत्व मा पद्मावती फिल्म के लिए मुद्दा उठाया ओर लगातार दो साल से सड़कों पर उतरा हुआ है और राजस्थान अन्य तीन राज्यो में बेन करवाई उसमें सर्व समाज का पूर्ण समर्थन रहा उसके सर्व समाज के युवाओं का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया
गुजरात प्रदेश अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि आज पूरे भारत के सर्व समाज युवा एक है ऐसे हमेशा एक रहे ताकि किसी की हिम्मत नही हो हिन्दू समाज की संस्कृति को खिलवाड़ करने की मीडिया द्वारा हमे गुंडा कहा गया पर हमारी माँ के सम्मान के लिए कुछ भी करने को तैयार है और रहेंगे
इस दौरान बालोतरा बाड़मेर प्रभारी मनोहरसिंह गुगड़ी,बालोतरा बाड़मेर जिला सरंक्षक अमरसिंह पाटोदी,जिला उपाध्यक्ष भूरसिंह भांडियावास जिला सचिव मनोहरसिंह उमरलाई,पचपदरा विधानसभा अध्यक्ष अर्जुनसिंह गुड़ानाल पाटोदी अध्यक्ष सवाईसिंह नवातला गणपतसिंह नारायणसिह पिण्डारण ओमसिंह राजपुरोहित आदि मोजुद रहे
Comments
Post a Comment