कल्याणपुर (बाड़मेर )महंत पूरण भारती का देवलोकगमन




कल्याणपुर-क्षेत्र के सिध्द पीठ हिंगलाज माता मंदिर भोम भाखर के महंत श्री पूरण भारती के मंगलवार सुबह देवलोक गमन के बाद उनके अनुयायियो में शोक की लहर दौड़ गई।महंत को अभिजीत मुहूर्त में सैकडो  साधु संतों को मौजूदगी में सन्त परम्परा के अनुसार समाधि दी गई।
महंत के देवलोक गमन की खबर मिलते ही हजारों की संख्या  में नर-नारी भोम भाखर पर सन्त के अंतिम दर्शनार्थ उमड़ पड़े।ॐ नमः शिवाय और महंत के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो गया।इस अवसर पर महंत कमलेश गिरी लाडनू,श्री महंत शंकरभारती महाराज सिणली,धर्मभारती सिणधरी,वेदप्रकाश,परेउ मठाधीश ऊँकार भारती, महंत बाबु भारती सोइन्त्रा, महंत गणेशपुरी परालिया,रुगनाथभारती सीणधरी,लिखमपुरी ढांढनिया, महंत नरेशगिरी ,विनोदभारती,
प्रकाशभारती,पुजारी अशोक पूरी सहित सम्पूर्ण भारतवर्ष से आये सन्त मौजूद रहे।
महंत की बैकुंठी यात्रा को परे भोम भाखर पहाड़ की परिक्रमा करवाई गई।आसमान गुलाल से भर गया।
इन्होंने भी किये अंतिम दर्शन-पचपदरा पूर्व विधायक मदन प्रजापत,नागणेच्या माता ट्रष्ट अध्यक्ष उम्मेंदसिह 'अराबा' कोरणा ठाकुर गुमानसिंह,गंगावास सरपंच माणकराम ,पूर्व सरपंच सुखराम विश्नोई,मुलकी धनि सरपंच ओमाराम,प्रधानाचार्य ओमाराम पालीवाल मौजूद थे।आस-पास के सैकड़ो गावो के भक्त भाविकों ने दर्शन किये।

Comments

Popular posts from this blog

पादरू(बाड़मेर)3 लाख रुपए में,मालाणी नस्ल का घोड़ा

समदड़ी( बाड़मेर )अजीत निवासी गुलजार मोहम्मद रंगरेज का बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चयन।