समदड़ी (बाड़मेर)*सरकार खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए पर्याप्त बजट आवंटित करे। महन्त निर्मलदास
*
सिवाना
निकटवर्ती इन्द्राणां ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का वरिष्ठ कांग्रेसी महन्त निर्मलदास महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं जिला प्रमुख प्रियंका मेगवाल की अध्यक्षता में हुआ भव्य समापन।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी महन्त निर्मलदास महाराज ने कहा कि जहाँ खेलकूद मैदान है वहाँ अस्तपताल में मरीजों की संख्या नगण्य रहती है व विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभाओं के सँवरने और निखरने का अवसर मिलता है प्रतियोगिता बेहतर आयोजन के लिए वर्तमान परिदृश्य में पर्याप्त बजट की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सरकार से मांग रहेगी कि खेल के प्रावधान में संशोधन कर ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए पर्याप्त बजट आवंटित करे।
अध्यक्षता कर रही जिला प्रमुख प्रियंका मेगवाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं में बालिकाओं की ज्यादा संख्या में सहभागिता ग्रामीण आँचलों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सार्थकता का नायाब प्रमाण है। जो बड़ी खुशी की बात है, हमें और भी बढ़चढ़ कर बालिकाओं को खेलकूद प्रतियोगिताओ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
प्रधान रीटा छाजेड़,पूर्व जिला प्रमुख वाला राम चौधरी जिला कांग्रेस कमेटी सचिव मुकन सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी हनुमान राम चौधरी, पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित, सरपंच हीर सिंह केशरिया ने संबोधित करते हुए।
मंच पर अति विशिष्ट अतिथि डॉ ध्यानाराम महाराज, विशिष्ट अतिथि पादरू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेम सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, युवा नेता महेंद्र टाईगर, सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नोसर, जिला परिषद सदस्य गोमती देवी देवासी, अतिरिक्त ब्लॉक प्रारम्भिक अधिकारी महेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच अर्थण्डी हीर सिंह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच वगतावार सिंह माजीवाला, उप सरपंच नरपत सिंह राठौड़, पूर्व उप सरपंच पादरू जबर सिंह काकू उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं संस्था प्रधान अशोक कुमार साँखला ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
मंच संचालन भंवर लाल गौड़ ने किया।
प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मेहमानों द्वारा पारितोषिक प्रदान किया गया।
इस दौरान सवाई सिंह केसरिया, पूर्व दुग्ध डेयरी अध्यक्ष पूनमाराम बिश्नोई, पूर्व ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष धन्नाराम चौधरी, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव मोहन सिंह सिणेर, हनुमान सिंह राजपुरोहित, धूड़ सिंह, केवल सिंह सोढ़ा, निम्ब सिंह पाँचलोड़, भोलाराम मेघवाल, दीप सिंह, पन्नाराम सुथार, अशोक सिंह आसोतरा, घेवर सिंह सोढ़ा, स्वरूपाराम देवासी, सवाई सिंह जेठन्तरी, छात्र नेता अर्जुन सिंह इटवाया, आम्बाराम, सतीश गहलोत, देवाराम देवासी, शंकरलाल बुल्ला, वजाराम भील, जवेरीलाल दर्जी, अचलदास वैष्णव, चैन सिंह भायल, बाबू सिंह राठौड़, कौल सिंह, जयराम सिंह पाँचलोड़, बगदावर सिंह सोढ़ा, धन सिंह सोढ़ा सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment