समदड़ी( बाड़मेर *भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के निर्वाण दिवस पर समरसता दिवस मनाया*
समदड़ी, स्थित विद्युत सब स्टेशन प्रांगण में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ सिवाना के कार्यकर्ताओं द्वारा भामस के संस्थापक राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी के निर्वाण दिवस के दिन बाड़मेर जिला महामन्त्री जगदीश सिंह रावल की अध्यक्षता में समरसता दिवस के रुप में मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि कनिष्ठ अभियन्ता अशोक मीणा के साथ संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
जिला महामन्त्री रावल ने ठेंगड़ीजी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भारतीय मजदूर संघ के सोपान सर्वपंथ समादर मंच की जानकारी दी एवं आज ही के दिन 14 अक्टूबर को ठेंगड़ी जी के निर्वाण दिवस पर सभी धर्मों का सम्मान करते हुए संगठन द्वारा संगोष्ठियां आयोजित की जाती हैं एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ सर्वपंथ में भाईचारे का सन्देश दिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगसिंह सोढ़ा, उप महामन्त्री भाना राम, उपाध्यक्ष मीठालाल, मन्त्री शेर मोहम्मद, भरत लाल कार्यालय मन्त्री देवेश तीवारी एवं खेताराम बन्जारा, मुकेश गुर्जर, नोरंग लाल, जब्बर सिंह आदि संगठन के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Comments
Post a Comment